फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There were no buses, riders trouble

बसों के चक्के जाम, भटकती रही सवारियां

Mon, 23 Sep 2013 12:16 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 23 Sep 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
There were no buses, riders trouble
दैवी आपदा से प्रभावित टिहरी गढ़वाल मोटर मजदूर संघ के चालक- परिचालकों द्वारा शनिवार को किए गए कार्य बहिष्कार, चक्का जाम का असर गढ़वाल मंडल के विभिन्न रूटों की बस सेवाओं पर दिखाई दिया।
विज्ञापन


लोकल रूट पर नियमित सेवाओं का संचालन नहीं होने से संयुक्त यात्रा बस अड्डे में सवारियां वाहनों के इंतजार में भटकती रहीं। इस दौरान छोटे प्राइवेट वाहनों ने जमकर चांदी काटी।
विज्ञापन


वहीं, दोपहर बाद टीजीएमओ द्वारा विश्वनाथ और रैबार बस सेवा शुरू करने से पैसेंजरों को राहत मिली। बस अड्डे पर शाम तक स्थिति सामान्य हो गई। शनिवार को घुत्तू, घनसाली, बौराड़ी, नई टिहरी, उत्तरकाशी, लंबगांव, जोशीमठ, कर्णप्रयाग आदि लोकल रूट पर बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सामान का बोझ लेकर लोग इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन यातायात सुविधा नसीब नहीं हुई। वाहनों के इंतजार में महिलाएं और बच्चे चिलचिलाती धूप से बेहाल रहे।

यातायात सुविधा प्रभावित होने से कुछ सवारियों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छोटे प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। दोपहर बाद टीजीएमओ ने विश्वनाथ और रैबार बस सेवा शुरू की, जिससे गढ़वाल क्षेत्र की सवारियों को राहत मिली। शाम तक हालात सामान्य होने लगे थे।

पुलिस और चालकों में तीखी झड़प
तड़के घुत्तू जाने वाली बस सेवा के पहिए जाम रहे। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे करीब एक निजी परिवहन कंपनी ने गोपेश्वर-जोशीमठ रूट पर संचालित बस में सवारियां बैठाई।

विरोध में उतरे चालक परिचालकों ने बस को आगे नहीं जाने नहीं दिया, जिससे विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और हड़ताली चालकों के बीच तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए किसी तरह मामला शांत कराया।

क्रमिक अनशन जारी
दैवी आपदा से प्रभावित चालक परिचालकों को मुआवजा देने की मांग पर टिहरी गढ़वाल मोटर मजदूर संघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। चालक परिचालकों ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

मनमाना किराया वसूला
तीर्थनगरी से पहाड़ जाने वाले यात्रियों ने छोटे प्राइवेट वाहनों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया। बताया कि बसों की हड़ताल के चलते मजबूरन अधिक किराया देकर गंतव्य की ओर रवाना हुए। संयुक्त यात्रा बस अड्डे में बसों के चक्के जाम होने से नटराज चौक पर सवारियां की खासी भीड़ रही।

परिवहन कंपनियों का चक्का जाम से किनारा
टिहरी गढ़वाल मोटर मजदूर संघ दैवी आपदा से प्रभावित चालक और परिचालकों को मुआवजा देने की मांग पर चक्का जाम पर आमादा है। संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति से जुड़ी छह कंपनियों ने मजदूर संघ के चक्का जाम आंदोलन से किनारा करने का निर्णय लिया है।

शनिवार को लोकल रूट पर संचालित छह परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की, जिसमें टिहरी गढ़वाल मोटर मजदूर संघ के चक्का जाम को यात्रियों के लिए परेशानी बताया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चक्का जाम को परिवहन कंपनियां समर्थन नहीं करेंगी। यातायात अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 25 सितंबर को परिवहन महासंघ की प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।


इस मौके पर श्रीनगर मार्ग लोकल रोटेशन उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, संचालक भोलादत्त जोशी, कमलनयन जोशी, टीजीएमओ अध्यक्ष विजयपाल सिंह धनै, खिलानंद बैलवाल, विक्रम सिंह गुसाईं, सीमांत से द्वारिका प्रसाद कोठारी, रूपकुंड से भोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed