फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was no rush to change notes in banks on the first day

Dehradun News: बैंकों में नोट बदलने के लिए पहले दिन नहीं दिखी आपाधापी

Wed, 24 May 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
There was no rush to change notes in banks on the first day
आरबीआई के फैसले के तीन दिन बाद मंगलवार से बैंकों में भी 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बैंकों में बहुत ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। इक्का-दुक्का लोग ही 2000 के नोट बदलवाने या जमा कराने पहुंचे। कुछ बैंकों ने नोट बदलने के लिए पहचान पत्र मांगे, जबकि, एसबीआई ने बिना आईडी लिए ही नोट बदले।
विज्ञापन

आरबीआई ने 30 सितंबर तक 2000 के नोट बदलने या खाते में जमा कराने को कहा है। एक बार में 20000 रुपये तक 2000 के नोट बदले जा सकते हैं। जबकि खाते में जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। मंगलवार को नोट बदलने के लिए न तो बैंकों में कोई भीड़ दिखी और न ही कोई आपाधापी।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक भुवनेंद्र बिष्ट ने बातया कि कुछ लोग ही अभी दो हजार के नोट जमा करने के लिए आ रहे हैं। बैंक की ओर से लोगों से पहचान पत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पेट्रोल पंपों पर 50 प्रतिशत कैश दो हजार के नोट
बैंकों से ज्यादा लोग पेट्रोल पंपों पर दो हजार के नोट लेकर पहुंच रहे हैं। पेट्रोल पंप मालिक सचिन गुप्ता ने बताया कि आजकल 50 प्रतिशत कैश दो हजार के नोटों का आ रहा है। अब सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए भी लोग दो हजार का नोट दे रहे हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर लगभग यही स्थिति है। कहा कि बैंक भी सहयोग कर रहे हैं। इसलिए उन्हें भी दो हजार का नोट लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

----
हाउस टैक्स, स्कूल फीस के लिए जमा करा रहे हैं नोट
लोग दो हजार रुपये के नोट का इस्तेमाल नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने के साथ ही स्कूल फीस जमा करने में भी कर रहे हैं। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि कई लोग दो हजार के नोट लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed