फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was no electricity on the second day as well

Dehradun News: दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली, अंधेरे में कटी रात

Mon, 12 May 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity on the second day as well

विज्ञापन
हरबर्टपुर और सहसपुर क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी से चौपट हुई बिजली की व्यवस्था दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों में 28 घंटे से बिजली नहीं आई थी। पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। पानी के लिए टैंकर और हैंडपंपों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। ऊर्जा निगम की टीम बिजली की व्यवस्था बहाल करने में जुटी रही।



हरबर्टपुर क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश हुई थी। इससे क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 20 विद्युत पोल धराशायी हो गए थे। जबकि बड़े पैमाने पर विद्युत लाइन टूट गई थी। इसके चलते हरबर्टपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से लेकर धर्मावाला के कुल्हाल, कुंजा, मटक माजरी, कुंजाग्रांट, आदुवाला, शाहपुर कल्याणपुर, जूडली, ढालीपुर, ढकरानी समेत सहसपुर के 20 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम ने बिना देर किए विद्युत लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने और पोल ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन, रविवार को रात दस बजे तक हरबर्टपुर और सहसपुर के कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन






बिजली नहीं आने से जनजीवन हुआ प्रभावित

क्षेत्र में बिजली नहीं आने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए। टीवी, फ्रिज, एसी, पंखे, कूलर आदि शोपीस बने रहे। ग्रामीण रियाज अली, राहुल, सुदेश कुमार, महेंद्र चौहान, तालिब, गौरव ने बताया कि बिजली जाने के कुछ घंटे बाद तक इनवर्टर ने साथ दिया। बाद में वह भी जवाब दे दिया। बताया कि बिजली नहीं आने से वेल्डिंग, आटा चक्की से लेकर मशीनरी संबंधित सभी कारोबार ठप पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed