फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was enthusiasm among the voters in the villages connected to the corporation.

Dehradun News: निगम से जुड़े गांवों में मतदाताओं में रहा उत्साह

Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm among the voters in the villages connected to the corporation.
Iनिगम में शामिल गांवों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लगने लगी। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें बढ़ती चली गईं। देर शाम तक मतदान हुआ। वर्ष 2018 में देहरादून नगर निगम का विस्तार करते हुए 72 गांवों को इसमें शामिल किया गया था। नगर निगम में शामिल हो जाने के बाद भी गांवों में शहर की बजाय सुविधाओं का अभाव है। लोग सड़क, पानी, सीवर, बिजली, कूड़ा और साफ-सफाई से परेशान रहते हैं। आए दिन विरोध-प्रदर्शन भी होते रहते हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि मतदान केंद्रों पर वोट प्रतिशत कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर निगम के मोथरोवाला, बंजारावाला, चिडोवाली, धोरणखास, गुजराड़ा मानसिंह, चंद्रबनी, मोहकमपुर खुर्द, कंडोली, आमवाला, डांडा धोरण, सौंधोवाली, हरिपुर, ढाकपट्टी, आमवाला तरला, चालंग सहित अन्य क्षेत्र में लोगों ने खूब मतदान किया। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed