फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a dispute between the former senior chief and

Dehradun News: पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट

Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the former senior chief and
Iदोनों पक्षों ने पुलिस को अब तक नहीं दी तहरीर, समझौता भी हो गयाI
विज्ञापन




ब्लॉक मुख्यालय परिसर में कैंटीन के टेंडर को लेकर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के एक कार्यकर्ता के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। लोगों ने बीचबचाव कर दोनों अलग किया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने परिसर में जमकर हंगामा काटा। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ने ब्लॉक में टेंडर में धांधली, बाहरी लोगों ने आवास आवंटन और दलाली बढ़ने का आरोप लगाया। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।



सोमवार को कालसी ब्लॉक में कैंटीन के आवंटन की प्रकिया चल रही थी। इस दौरान पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र जोशी ब्लॉक में पहुंचे। उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया की समयावधि केवल चार दिन करने पर आपत्ति जताई। कहा कि टेंडर की प्रक्रिया की समयावधि नियमानुसार 15 दिन होनी चाहिए। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख के कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे। कनिष्ठ प्रमुख के एक कार्यकर्ता दिगंबर सिंह चौहान और राजेंद्र जोशी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके के मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने उन्हें अलग किया। उसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन




पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ने आरोप लगाया कि ब्लॉक के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की समयावधि को कम किया गया। ताकि, अन्य लोग टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग न कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक में बाहरी लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इससे ब्लॉक में आने वाली महिला जनप्रतिनिधियों और फरियादियों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। कहा कि ब्लॉक में दलाली तंत्र मजबूत होता जा रहा है। बिना लेन-देन के ब्लॉक में कोई भी कार्य नहीं होता है। सुबह से दोपहर तक ब्लॉक में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटी रही। उसके बाद ब्लॉक प्रशासन ने टेंडर को निरस्त कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed