फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a clash between two students during the rally

Dehradun News: डीएवी में रैली के दौरान दो छात्रों में झड़प

Tue, 10 Sep 2024 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
There was a clash between two students during the rally
Iएबीवीपी के छात्रों की रैली के दौरान दो छात्रों में हुई भिडंतI
विज्ञापन




डीएवी पीजी कॉलेज में रैली के दौरान दो छात्रों के बीच झड़प हो गई। बवाल इतना बढ़ गया कि महाविद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का जमावड़ा लगने से सड़क पर जाम लग गया। इसी बीच एक कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो गया।



दरअसल, सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों की ओर से कॉलेज परिसर में रैली निकालकर चुनाव प्रचार किया जा रहा था। इसी दौरान दो छात्र आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख आसपास भीड़ जमा हो गई। इसके चलते कॉलेज के बाहर ईसी रोड और सर्वे चौक को जोड़ने वाली सड़क पर जाम लग गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद कॉलेज के मुख्य गेट पर देर तक छात्रों का जमवाड़ा लगा रहा।
विज्ञापन






Iपारंपरिक वेशभूषा में निकाली रैलीI

एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। संगठन से जुड़े छात्रों ने कहा, पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकालने का मकसद उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iप्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी होगा चुनावी कार्यक्रमI



इन दिनों गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही चुनावी माहौल भी गर्म होने लगा है। छात्रनेता रोजाना कॉलेज में परिसर में शक्ति प्रदर्शन कर छात्रों को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है।






Iछात्र संगठन से जुड़े छात्र कॉलेज परिसर में रैली निकाल रहे थे। इस दौरान दो छात्रों में कहासूनी हो गई। मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाया और माहौल का शांत किया। इतनी बड़ी कोई बात नहीं थी। महाविद्यालय में अनुशासन और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए ध्यान दिया जा रहा है।
I

Iएमएम जस्सल, चीफ प्रॉक्टर, डीएवी पीजी कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed