फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is such a place in Vikas Nagar, 18 km round trip for a distance of 1800 meters.

Dehradun News: विकासनगर में एक ऐसा जगह भी, 1800 मीटर की दूरी के लिए 18 किलोमीटर का फेरा

Wed, 10 Apr 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
There is such a place in Vikas Nagar, 18 km round trip for a distance of 1800 meters.
विकासखंड विकासनगर के पष्टा और ढलानी गांव के बीच सड़क और पुल निर्माण नहीं होने से बिन्हार क्षेत्र की तीन हजार की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में लोगों को विकासनगर पहुंचने के लिए वाया रूद्रपुर और कोटड़ा होते हुए करीब 18 किमी दूरी नापनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से यह दूरी महज 1800 मीटर ही रह जाएगी। वहीं, क्षेत्र के लोग आसानी से जिला मुख्यालय भी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


बिन्हार क्षेत्र विकासखंड विकासनगर का दुर्गम क्षेत्र है। पपड़ियान, भूड़, तौली, लांघा, पष्टा, पीपलसार, पसोली, डूंगा, डूंगाखेत आदि गांव इससे जुड़े हैं। इन गांवों की आबादी करीब तीन हजार है। ग्राम सभा पष्टा और ढलानी के बीच सड़क न होने से यहां के लोगों को देहरादून, होरावाला, तिलवाड़ी जाने के लिए वाया रूद्रपुर होकर सफर करना पड़ता है। इसके लिए 18 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ती है। स्थानीय निवासी मंजीत सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर, केदार सिंह रावत, जगदीश्वर चौहान का कहना है कि मोठी नदी के दोनों ओर लोगों की रिश्तेदारी और खेती है। स्थानीय लोग लंबे समय से दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सड़क और मोठी नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। फिलहाल लोग कच्चे मार्ग और नदी को पार कर इधर से उधर आते जाते हैं। बरसात में नदी के उफान पर आने पर आवाजाही नहीं हो पाती।
विज्ञापन

लोनिवि निर्माण खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन वन विभाग ने मेरिट के आधार पर प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। वन भूमि प्रकरण को पुर्नजीवित करने के लिए अपर वन संरक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed