फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no provision for parking in commercial buildings

Dehradun News: बेसमेंट में दुकानें, सड़क पर पार्किंग, हाईवे पर जाम

Mon, 29 Apr 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
There is no provision for parking in commercial buildings
कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाजार में अक्सर लगता है जाम
विज्ञापन


शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट है, वहां पार्किंग की जगह दुकानें बनाई गई हैं। ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति रहती है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शहर में ज्यादातर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक भवनों में भी पार्किंग नहीं है। प्रतिदिन इनके आगे सैकड़ों वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। इससे जाम लगता है। मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नीचे बेसमेंट की जगह दुकानें बनाई गई हैं। कॉम्प्लेक्स के बाहर हाईवे पर हमेशा दो और चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम लगने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कुछ ही दूरी पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट को बैंक्वेट और पार्टी हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यहां आने वाले लोग भी सड़क पर वाहन खड़े करते हैं।
विज्ञापन




वहीं, अस्पताल रोड स्थित होटल के बेसमेंट में पार्किंग की बजाय रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित होता है। गंभीर होती इस समस्या से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारी मुंह मोड़े हुए हैं, जिस कारण बिना पार्किंग के ही व्यावसायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भवनों के मानचित्र को इस शर्त पर स्वीकृति मिलती है कि वे पार्किंग के लिए जगह रखेंगे, लेकिन शहर के अधिकांश कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक भवनों में नियम की अनदेखी की गई है। अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते सड़क किनारे लगातार व्यावसायिक भवन बनते जा रहे हैं और किसी के यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है।





Iवेडिंग प्वाइंट में भी पार्किंग की सुविधा नहींI



शहर और आसपास के क्षेत्र में स्थित अधिकांश वेडिंग प्वांइट के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। शादी समारोह होने पर इनके बाहर सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकांश वेडिंग प्वांइट हाईवे और प्रमुख मार्ग पर ही स्थित हैं।


I
I

I
I

Iनियमानुसार व्यावसायिक भवनों के लिए पार्किंग का निर्माण अनिवार्य है। बिना पार्किंग के व्यावसायिक भवन का नक्शा पास नहीं होता है। आचार संहिता हटने के बाद पार्किंग का निर्माण न करने वाले व्यावसायिक भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
I

I- अभिषेक भारद्वाज, सहायक अभियंता, एमडीडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed