फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no improvement in the health of the employees sitting on hunger strike, dengue report is yet to come

Dehradun News: अनशन पर बैठे कर्मचारियों की तबीयत में सुधार नहीं, डेंगू रिपोर्ट आना बाकी

Tue, 29 Aug 2023 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
There is no improvement in the health of the employees sitting on hunger strike, dengue report is yet to come
कोविड कर्मचारियों का एकता विहार स्थित धरना स्थल में आमरण अनशन लगातार जारी है। ये सभी कर्मचारी सरकार से नौकरी में समायोजन और सेवा विस्तार की मांग कर रहे है। पिछले 24 दिनों से लगातार कर्मचारियों के भूख हड़ताल पर बैठने का सिलसिला जारी है। इसके कारण कई कर्मचारियों की तबीयत भी बिगड़ चुकी है। वहीं एक कर्मचारी संतोष की हालत में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बीते सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे चमोली जिलाध्यक्ष संतोष राणा की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला प्रशासन ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया था। इनकी तबीयत अब भी खराब है। इसी बीच टिहरी के कर्मचारी प्रदीप उनियाल और अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा रविवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। संतोष राणा की तबीयत ठीक न होने के चलते डेंगू की जांच करवाई गई है। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने धरना स्थल पर नहीं आया है। कर्मचारियों ने कहां कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें उग्र आंदोलन करने को विवश होना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, मितलेश बलूनी, अनुभी बोरा, मंजू देवी आदि विभिन्न जिलों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed