फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   there is no facility for uttarakhand belongs international sports stars

आखिर बिना सम्मान के उत्तराखंड के लिए क्यों खेलेगा खिलाड़ी?

Sun, 17 Sep 2017 10:06 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
there is no facility for uttarakhand belongs international sports stars
ekta bisht and mansi joshi

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला कोई खिलाड़ी उत्तराखंड के लिए क्यों खेलना चाहेगा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाली दो बेटियों को सरकार ढंग का सम्मान तक नहीं दे सकी है। सरकार पहले उम्मीद से दोगुना और फिर डीएसपी बनाने के लिए नियमावली बनाने का दावा करती है, लेकिन ऐन समय पर अपने वायदे से पलट जाती है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मानसी जोशी को डीएसपी बनाने के लिए नियमावली बदलने का दावा करने वाले खेल मंत्री अरविंद पांडे एक पखवाड़े से अधिक समय तक मुख्यमंत्री से बातचीत तक नहीं कर पाए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर कितनी गंभीर है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में क्रिकेटर बेहद मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं। एसोसिएशन को मान्यता न होने के चलते वह खेलने के लिए मारे-मारे फिरते हैं। किसी तरह मेहनत कर दूसरे राज्यों से होते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते है तो सरकार दिल तोड़ देती है। हौसला देना तो दूर सरकार पीठ थपथपाना तक जरूरी नहीं समझती। महिला विश्व कप फाइनल तक पहुंचने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को सभी राज्य सरकारों ने बहुत कुछ दिया लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने मानसी और एकता को एक बार शाबासी तक देना उचित नहीं समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री अरविंद पांडेय जब मानसी जोशी से मिलने तो उन्होंने खेल दिवस पर दोनों क्रिकेटरों को उम्मीद से ज्यादा देने का दावा किया। करीब एक माह बाद 29 अगस्त को सरकार ने सम्मान समारोह आयोजित किया तो दोनों खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक देकर इतिश्री कर ली। एकता ने उसी समय इस पर विरोध जताया। 

दूसरी तरफ सरकार ने मानसी जोशी को उनकी इच्छानुसार डीएसपी बनाने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव भी किया जाएगा। इसके लिए वह एक-दो दिन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात करेंगे। लेकिन एक पखवाड़े से ज्यादा समय बीतने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। सरकार के किसी नुमाइंदे ने मानसी जोशी से नौकरी को लेकर बात तक नहीं की। 

मामले में खेल मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि हमने मानसी और एकता को नौकरी का ऑफर दिया था। उन्होंने हमारा ऑफर अस्वीकार कर दिया। हम चाहते हैं कि वह राज्य में ही रहें। मानसी को डीएसपी बनाने के लिए मेरी सीएम से वार्ता नहीं हो सकी है। हम मानसी से बात कर बीच का रास्ता निकालेंगे।

अन्य राज्यों में हुई ईनामों की बरसात

there is no facility for uttarakhand belongs international sports stars
झूलन गोस्वामी - फोटो : hindustan times

विश्व कप फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम में शामिल महिला क्रिकेटरों को उत्तराखंड सरकार से भले ही सम्मान न मिल पाया हो, लेकिन अन्य राज्यों ने सम्मान के साथ ही ईनाम की बरसात भी की है। सबसे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की हर सदस्य को 50-50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने का एलान किया। 

इसके बाद भारतीय रेलवे ने अपने साथ जुड़ी 10 महिला क्रिकटरों को एक करोड़ 30 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने का एलान किया। तेलंगाना सरकार ने टीम की कप्तान मिताली राज एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार और आवासीय प्लॉट देने का ऐलान किया। बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। 

वहीं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया। मध्य प्रदेश सरकार ने टीम को 50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की तीन खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, मोना मेशराम व पूनम राउत को 50-50 लाख का ईनाम दिया। हिमाचल सरकार ने विकेटकीपर सुषमा वर्मा को डीएसपी पद ऑफर किया और पांच लाख का नगद पुरस्कार दिया। इसके अलावा भी अन्य राज्यों ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed