फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no electricity or water supply.

Dehradun News: चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी में नहीं आती बिजली न हो रही जलापूर्ति

Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity or water supply.
पटेलनगर की चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से महफूज हैं। यहां दिनभर में 8-10 घंटे तक बिजली कटी रहती है तो दो-दो दिन तक घरों में पानी नहीं आता है। लोगों ने समय पर कूड़ा उठान और नालियों की गंदगी साफ न होने की भी शिकायत की है।
विज्ञापन




कॉलोनी के लोगों ने कहा है कि कई दिनों तक नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं आती है। इस कारण कूड़ा सड़कों पर फैलने लगता है। नालियों की समय से सफाई न होने से मच्छरों के लार्वा पनपते हैं। गलियों की भी सफाई नहीं की जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार निगम को मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन




बोले लोग

Iबारिश के वक्त नालियां उफनाने से सड़क से पानी बहने लगता है। कई दिनों तक नगर निगम की गाड़ी भी नहीं आती है। इससे सड़कों पर कूड़ा फैलने लगता है। - अरुण कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीयI



Iदो-दो दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होती है। नाली की बदबू से आस-पास के कॉलोनी के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसके चलते बीमारियां भी फैल रही हैं। - किशन लाल,
स्थानीयI






विकसित करने के लिए गली में सड़कें बनाई गईं पर गली की समस्याओं का निदान नहीं हुआ। एक बार बिजली कटने के बाद 8-10 घंटे तक बिजली नहीं आती है। I- पिंटू शाह,I स्थानीय






Iचंद्रशेखर आजाद कॉलोनी से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। दो दिन में निगम से कूड़ा उठान की गाड़ी भेजी जा रही है। लोगों से अपील है कि नालियों में कूड़ा न फेंके।

- डॉ. अविनाश खन्ना,

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed