फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no Aadhaar service center in Lakhamandal

Dehradun News: अधर में आधार, बनवाने के लिए जिले की सीमा करनी पड़ रही पार

Sat, 24 May 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 24 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is no Aadhaar service center in Lakhamandal
देहरादून जिले के सीमांत क्षेत्र लाखामंडल में आधार सेवा केंद्र नहीं है। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय दूर होने के कारण लोगों को आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए उत्तरकाशी के पुरोला जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को हो रही है। क्षेत्र में लंबे समय से आधार सेवा केंद्र खोलने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

जौनसार बावर का लाखामंडल क्षेत्र केवल जिले से ही नहीं परगने से भी अगल-थलग है। 24 गांव और 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। मौजूदा समय में आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। लेकिन, यहां लोगों के लिए आधार कार्ड बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

लाखामंडल में आधार सेवा केंद्र नहीं है। लाखामंडल से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय चकराता की दूरी 66 किमी है। वहीं, सीमांत जिले उत्तरकाशी से पुरोला की दूरी 33 किमी है। पुरोला जाने के लिए ग्रामीणों को आसानी से सार्वजनिक वाहन भी उपलब्ध हो जाते हैं। हालांकि, पुरोला स्थित आधार सेवा केंद्र में लाखामंडल के लोगोंं से पहला सवाल यही होता है कि क्या देहरादून जिले में आधार सेवा केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की अपार आईडी बन रही है। अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। आधार कार्ड में नाम पते और जन्मतिथि संबंधी त्रुटियां सही करवाने के लिए लोगों को पुरोला स्थित आधार सेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।



---

वर्जन



तहसील मुख्यालय से काफी दूर होने के बाद भी लाखामंडल में आधार सेवा केंद्र नहीं है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहते देहरादून जिले में है और कार्य के लिए उत्तरकाशी जाना पड़ता है। क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र खुलना चाहिए। - सोनिया, ग्राम प्रशासक, लाखामंडल


---

क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र नहीं है। आधार कार्ड में त्रुटि होने के कारण अपार आईडी नहीं बनती है। आधार कार्ड में संशोधन के लिए उत्तरकाशी जाना पड़ रहा है। कई बार आधार सेवा केंद्र में एक बार काम नहीं हो पाता है। दूसरी बार जाना पड़ता है। - नरिता देवी, स्थानीय निवासी



---

लाखामंडल क्षेत्र में मूलभूत के साथ कई जरूरी सुविधाओं का अभाव है। आधार सेवा केंद्र समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध लगातार विभागों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। - बचना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता




---

वर्जन



आधार सेवा केंद्र न होने से लोगों को हो रही परेशानी को दूर किया जाएगा। संबंधी एजेंसी से आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। - विनोद कुमार, प्रभारी एसडीएम, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed