फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is good news for the students who missed applying on

Dehradun News: समर्थ पोर्टल की तिथि बढ़ी, नौ जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 25 Jun 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
There is good news for the students who missed applying on
राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से छूटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से आवेदन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया गया है। अब छात्र 25 जून से नौ जुलाई के बीच पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। जबकि दस जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद 11 से 15 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन






I10 हजार से अधिक छात्रों ने पास की 12वींI



हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया है। ऐसे में अब इन छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। परिषद के 103834 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iछात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा। हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद से 12वीं पास करने वाले छात्र भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
I

I- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्रीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed