फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is evidence of rigging in the case of transfer of New

Dehradun News: पेयजल योजना को हस्तांतरित करने के मामले में धांधली का आरोप

Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
There is evidence of rigging in the case of transfer of New
Iआरकेडिया ग्राम सभा की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने विभाग से जानकारी मांगीI
विज्ञापन


जल संस्थान पित्थूवाला से न्यू मीठीबेरी पेयजल योजना को हस्तांतरित करने के मामले में धांधली की बात सामने आ रही है। इस संबंध में आरकेडिया ग्राम सभा की पूर्व प्रधान गीता बिष्ट ने विभाग से जानकारी मांगी। इसके जवाब में जल संस्थान पित्थूवाला की ओर से योजना हस्तांतरण का एक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। इसमें अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता के हस्ताक्षर और मीठीबेरी ग्राम पंचायत के उप प्रधान के हस्ताक्षर व मोहर दर्ज थे।

प्रमाणपत्र में बताया गया कि वर्ष 2020 में पेयजल योजना ग्राम पंचायत की ओर से संचालित की जा रही थी। वार्ड नंबर 92 मीठीबेरी पेयजल योजना विभाग की ओर से ग्राम पंचायत से 31 अक्तूबर 2020 से नगरीय पेयजल योजना के तहत उत्तराखंड जल संस्थान को हस्तांतरित की जा रही है।
विज्ञापन


एक दिसंबर 2018 से न्यू मीठीबेरी क्षेत्र ग्राम पंचायत से नगर निगम में सम्मिलित हो गया था तो फिर जल संस्थान पित्थूवाला के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता की ओर से 31 अक्तूबर 2020 को पेयजल योजना ग्राम पंचायत से कैसे हस्तांतरित की जा रही है, जबकि न्यू मीठीबेरी में जो पेयजल योजना पहले संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह क्षेत्र की मोहल्ला समिति की ओर संचालित की जा रही थी। ग्राम पंचायत की ओर से योजना को कभी संचालित ही नहीं किया गया है। लोग खुद पैसे जमा करके योजना को चला रहे थे और बिजली का बिल भी दे रहे थे। इस संबंध में पेयजल सचिव को एक पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed