{"_id":"65396126907e35d03e065004","slug":"there-is-anger-among-the-state-agitators-over-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-274405-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मिलने में आनाकानी करने पर भड़के आंदोलनकारी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से हुई तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मिलने में आनाकानी करने पर भड़के आंदोलनकारी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से हुई तीखी बहस
Thu, 26 Oct 2023 09:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 09:02 AM IST
सार
राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारी प्रवर समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के यमुना कॉलोनी आवास पहुंचे, लेकिन मंत्री वहां से चले गए। इससे आंदोलनकारी नाराज हो गए। बाद में पता चला कि मंत्री दांत का इलाज कराने मैक्स अस्पताल गए थे।
एक घंटे बाद मंत्री वापस आए तो उन्होंने इस संबंध में पीआरओ से बात करने को कहा। इस पर आंदोलनकारी नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ वार्ता करते आंदोलनकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर बनी प्रवर समिति की बैठक दो माह आगे बढ़ाने से राज्य आंदोलनकारियों में आक्रोश है। विरोध में समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिलने गए आंदोलनकारियों की मंत्री के साथ तीखी बहस और नोकझोंक हो गई। बाद में दोनों ओर से अपनी बात रखी गई।
विज्ञापन
बुधवार को विरोध प्रकट करने के लिए राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारी प्रवर समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के यमुना कॉलोनी आवास पहुंचे, लेकिन मंत्री वहां से चले गए। इससे आंदोलनकारी नाराज हो गए। बाद में पता चला कि मंत्री दांत का इलाज कराने मैक्स अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
नारेबाजी करने पर जताई आपत्ति
एक घंटे बाद मंत्री वापस आए तो उन्होंने इस संबंध में पीआरओ से बात करने को कहा। इस पर आंदोलनकारी नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। आक्रोश बढ़ने पर मंत्री ने आंदोलनकारियों को बुलाया और नारेबाजी करने पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। बाद में किसी तरह से मामला संभला।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि समिति की बैठक दो हफ्ते में बुलाने की पहल की जाए। ताकि, भर्ती कैलेंडर का लाभ राज्य आंदोलनकारियों को मिल पाए। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अगर हीलाहवाली की गई तो मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध प्रकट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट
इस दौरान केशव उनियाल, गौरव खंडूड़ी, अरुणा थपलियाल, विजय बलूनी, विनोद असवाल, गणेश शाह, राकेश बछेती, गिरी राज उनियाल, महेश कुमार, गौरव खंडूड़ी, सुमित थापा (बंटी), नवीन राणा, विरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, मनोज उनियाल मौजूद रहे।