{"_id":"66e8a55e0212923e0e0d4734","slug":"there-is-anger-among-the-congressmen-due-to-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503068-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसी मुखबर, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसी मुखबर, फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iभाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के खिलाफ प्रदर्शन, कोतवाली में दी तहरीरI
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह की अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। आईएसबीटी पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधायक का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली देहरादून में तहरीर देकर मामले एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
सोमवार को कांग्रेस महासचिव नवीन जोशी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली देहरादून में पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने मारवाह पर सार्वजनिक बयान के माध्यम से कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, संग्राम सिंह पुंडीर, संदीप चमोली, मोहित मेहता, रोबिन त्यागी, अंकित थापा आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व कांग्रेसी और निवर्तमान पार्षदगणों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा नेता तरविंदर मारवाह की अभद्र टिप्पणी के विरोध में आईएसबीटी पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दोनों नेताओं का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने कहा भाजपा नेताओं की इस तरह की टिप्पणी अंदरूनी डर व बौखलाहट है। पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा नेता तरविंदर मारवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने का मतलब साफ है कि धमकी भाजपा नेतृत्व की ओर से दी गई है। रमेश कुमार मंगू, हरि प्रसाद भट्ट, ओम प्रकाश सती, सोनू हासन, गौरव रावत, गिरीश पुनेड़ा, मुरसलीम, पीयूष गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iराहुल गांधी देश के सम्मानित नेता हैं। किसी को उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेता पर एफआईआर के लिए तहरीर दी। - अभिनव थापर, कांग्रेस प्रवक्ता
I
I
I
I
I
Iकांग्रेस का हमेशा से मानना रहा है कि पक्ष और विपक्ष दोनों देश की राजनीति के लिए आवश्यक हैं। लेकिन भाजपा दूषित मानसिकता के साथ राजनीति करती है। भाजपा ने राजनीतिक वातावरण को विषाक्त करने का काम किया है। - जसविंदर गोगी, महानगर अध्यक्षI