फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a lot of encroachment on drains, shops and land

Dehradun News: नाले, दुकान व निजी भूमि पर कब्जों की भरमार...व्यवस्था लाचार

Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of encroachment on drains, shops and land

विज्ञापन
जिले में नाले, दुकान व निजी जमीनों पर कब्जों की बाढ़ आ गई है। जनसुनवाई में अवैध कब्जों को लेकर एक के बाद एक शिकायतों की भरमार होती चली गई। कब्जाधारी महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक को निशाना बना रहे हैं। वहीं कब्जाधारियों के बुलंद होते हौसले और ढीले प्रशासनिक रवैये को लेकर पीड़ितों में नाराजगी है।

कई ऐसे मामले भी सामने आए जो दो-दो साल से लंबित हैं। जनसुनवाई में 128 में करीब 65 शिकायतें अवैध कब्जों की आई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को डीएम सविन बंसल ने जनसुनवाई की। डीएम ने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर अधिकारी गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करें। अवैध कब्जों की शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस दौरान बुजुर्ग महिला की ओर से पुत्रवधू पर प्रताड़ना की शिकायत की गई। डीएम ने महिला को सारथी वाहन से पटेलनगर थाने भेजते हुए एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं डीएल रोड निवासी दो भाई-बहन की ओर से लोन माफी का अनुरोध किया गया। मामले में डीएम ने सीएसआर फंड से तुरंत सहायता प्रदान की है। यही नहीं बालक की फीस माफी के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। दरअसल, प्रकरण में माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता की ओर से पुत्री के नाम लोन लिया गया था।
विज्ञापन





नाले के रकबे पर हो रहा निर्माण व प्लॉटिंग

हसनपुर निवासी सलमान व मुस्तकिम ने बताया कि गांव का खसरा नं 737 व 699 नाले का रकबा है लेकिन कुछ कब्जाधारियों ने इस पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। यहां अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही है। इससे बरसात के दिनों में घरों व खेतों में घुसेगा। पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व प्रधान की भूमि जबरन कब्जे के प्रयास, सीमांकन की मांग



ग्राम पंचायत निरंजनपुर के पूर्व प्रधान रामसुख ने बताया कि उसकी भूमि खसरा नं-01591 व 465 ग है और इनका रकबा 0.0860 है। वर्तमान में वह जमीन पर काबिज हैं और राजस्व अभिलेखों में उसका नाम दर्ज है। कुछ लोग जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मेरा जमीन पर टीनशेड का ट्रैक्टर गैराज बना हुआ है। उन्होंने मामले में तत्काल सदर तहसीलदार के निगरानी में सीमांकन कराए जाने की मांग की है।

सहस्त्रधारा रोड के नालों पर अवैध कब्जा जारी

राधा-कृष्ण एन्क्लेव निवासी कमल किशोर ने बताया कि कुछ लोग नदी नालों की जमीन कब्जा करके अवैध निर्माण कर रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, सहस्त्रधारा रोड मोजा हटनाला में खसरा संख्या 160 व 162 नाले का रकबा है। खसरा संख्या 162 जोकि सजरे में 13 मीटर चौड़ा था अब मौके पर 13 फीट और खसरा संख्या-160 सात मीटर चौड़ा था जो बामुश्किल एक मीटर बचा है। उन्होंने डीएम से मामले में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।




महिला से ली किराये पर दुकान, अब छोड़ने को तैयार नहीं



निशा प्रजापति ने बताया कि मेरी दुकान संख्या-26 नया नंबर 38/26 डालनवाला रायपुर में स्थित है। मैंने एक जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक अपनी दुकान गोविंद कुमार वाधवा को निवासी 190 टैगोर एन्क्लेव चक्कूवाला को किराये पर दी थी लेकिन बीते आठ महीने से गोविंद ने मुझे कोई किराया नहीं दिया है। यही नहीं दुकान खाली करने का नाम भी नहीं ले रहा है। बेटे को किराया लेने के लिए भेजती हूं तो उसे डराता और जान से मारने की धमकी देते है। बीते दिनों डालनवाला थाने में मामले में रिपोर्ट दी गई थी। मामले में गोविंद सिंह वाधवा ने 30 नवंबर 2024 को दुकान खाली करने का वादा किया था लेकिन अभी तक दुकान खाली नहीं की गई है। उन्होंने डीएम से बकाया किराये और सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed