फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a festive atmosphere in Pachhwadun regarding

Dehradun News: राममय हुआ यमुना तट, लगे जय श्रीराम के नारे

Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
There is a festive atmosphere in Pachhwadun regarding
I- राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

I

I
I

I- श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पछवादून में उत्सव का माहौलI

अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पछवादून में उत्सव का माहौल है। विकासनगर में रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ थिरकते हुए राम भक्त जय-जय श्री राम के नारे लगाते हुए बाजार क्षेत्र से निकले। मेरे प्रभु राम आए हैं गीत हर ओर गूंजता रहा।



शनिवार को मुख्य बाजार स्थित गीता भवन से शोभायात्रा शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ निकली यात्रा विभिन्न चौक चौराहों से होकर डाकपत्थर तक पहुंची। यात्रा में रामभक्त जय श्री राम के उद्घोष के साथ भगवा ध्वज थामे आगे बढ़ते जा रहे थे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यात्रा का स्वागत करते हुए प्रभु श्री राम की महिमा का बखान किया। वह भी रामध्वज को थाम कर यात्रा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न चौक चौराहों पर आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण भी हुआ। वहीं पछवादून के हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के कई मंदिरों में राम कथा का आयोजन किया गया। राम कथा सुनने के लिए कथा स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iविधायक ने भी लगाए नारेI



विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी शोभायात्रा में शामिल होकर राम भक्तों के साथ जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उस ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे जब जन-जन के प्रभु श्री राम की प्रतिमा अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed