फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There has been a loss of revenue of Rs 13.99 lakh in the

Dehradun News: पीठ बाजार की नीलामी में हुआ 13.99 लाख के राजस्व का नुकसान

Sat, 09 Mar 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
There has been a loss of revenue of Rs 13.99 lakh in the
I- जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

I

I-सहसपुर ग्राम पंचायत की पीठ बाजार में गबन की शिकायत पिछले साल की गई थीI

सहसपुर ग्राम पंचायत की पीठ बाजार की नीलामी में 13.99 लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। डीपीआरओ ने इसके लिए चार ठेकेदारों के साथ ही प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जिम्मेदार माना है।

स्थानीय ग्रामीण इमरान, पूर्व प्रधान सुंदर थापा, अशोक तोमर और अरुण तोमर ने बीते साल 26 मई को डीएम से पीठ बाजार में गबन और ग्रामसभाओं की नियमित रूप से खुली बैठकें न होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को जांच सौंपी थी। जांच में वित्तीय वर्ष 2014-15, 2015-16, 2018-19 और वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत को कुल 13,99,500 रुपये की राजस्व की हानि की बात प्रकाश में आई।
विज्ञापन




पैठ बाजार के ठेकेदार जमशेद, अब्दुल सत्तार, आजम, संजय सिंह ने ग्राम पंचायत की ओर से नोटिस भेजने के बाद भी धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाई। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ग्राम पंचायत सहसपुर में ग्रामसभा और ग्राम पंचायत समितियों की बैठकें नियमित रूप से नहीं की जा रही हैं। इसके लिए भी जांच रिपोर्ट में प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को उत्तरदायी माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iविस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिलाधिकारी स्तर से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
I

I
I

Iविद्यादत्त सोमनाल, डीपीआरओ
I

I I
Iग्रामसभा ने भुगतान को लेकर संबंधित ठेकेदारों के कई बार रिमांडर भेजे, लेकिन ठेकेदारों ने नुकसान का हवाला देते हुए भुगतान नहीं किया।
I

I
I

Iअनीस अहमद, प्रधान सहसपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed