फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are no stadiums for players to practice in the area.

Dehradun News: स्टेडियम होगा तैयार, तो खिलाड़ियों में आएगा निखार

Thu, 30 Nov 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
There are no stadiums for players to practice in the area.
Iडाकपत्थर बैराज ग्राउंड के चारों ओर चहारदीवारी नहीं, निराश्रित गोवंश का रहता है डेराI
विज्ञापन


क्षेत्र में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कोई स्टेडियम नहीं हैं। खिलाड़ी खुले में डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। यहां समुचित व्यवस्थाएं नहीं हैं। वर्तमान में मैदान सिंचाई विभाग के नियंत्रण में है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने निजी संसाधनों से ही रनिंग ट्रैक और क्रिकेट पिच तैयार की है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान ने इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। खेल विभाग के अधिकारी भी मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं। यदि योजना परवान चढ़ी तो भविष्य में खिलाड़ियों को स्टेडियम नसीब हो जाएगा। उन्हें अपनी निखारने का एक मंच मिल जाएगा।

वर्ष 1970 में डाकपत्थर में जल विद्युत परियोजना निर्माण के दौरान मैदान भी बनाया गया। मैदान करीब 50 बीघा में फैला है। यहां क्रिकेट, फुटबाल टूर्नामेंट के साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खिलाड़ी लंबे समय से इसे स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। मैदान के चारों ओर चहारदीवारी नहीं हैं। यहां निराश्रित गोवंश घुसकर मैदान को नुकसान पहुंचाते हैं। रात के समय ग्राउंड असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। घेराबंदी न होने से लोग रनिंग ट्रैक पर वाहन भी दौड़ा देते हैं।
विज्ञापन






Iमैदान में खिलाड़ियों के साथ ही सेना और अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती होने के लिए युवा अभ्यास करते हैं। वर्तमान में मैदान की घेराबंदी जरूरी है। इससे मैदान को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iमृदुल रावत, एथलीट
I

I
I

I
I

Iक्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां कोई खेल स्टेडियम नहीं है। यदि स्टेडियम बनता है तो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक मंच मिल जाएगा।

I

Iपंकज नैथानी, पूर्व खिलाड़ी
I

I
I

I
I

Iमैं फुटबाल खेलता हूं। खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ी अपने स्तर से मैदान की देखरेख करते हैं। स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए।
I

I
I

Iअमन डबराल, खिलाड़ीI


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed