{"_id":"64fa2fc61022fc9b930fe5e5","slug":"there-are-a-lot-of-snakes-coming-out-in-the-city-monkeys-are-creating-havoc-dehradun-news-c-5-drn1005-239942-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शहर में खूब निकल रहे सांप, बंदर मचा रहे उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शहर में खूब निकल रहे सांप, बंदर मचा रहे उत्पात
विज्ञापन
कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर शहर भर में खूब सांप निकल रहे हैं। उधर, बंदरों के उत्पात से भी दूनवासी काफी परेशान हैं। आलम यह है कि बीते चार दिनों में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 30 सांप और 108 उत्पाती बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र ने बताया, बीते चार दिनों से उनकी टीम ने प्रेमनगर, रिस्पना, कांडली, गढ़ी कैंट समेत दूसरी जगहों से करीब 30 सांप पकड़े। जबकि, चार दिन में 108 बंदरों को पकड़कर राजाजी के जंगलों में छोड़ा है। टीम का बंदर पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। वहीं, सांप की शिकायत मिलने पर भी टीम मौके पर पहुंच रही है।
इसके अलावा बीते कुछ दिनों से पतंगों के मांझे में चील भी फंस रही हैं। तीन दिन में छह चीलों को मुक्त किया गया। इस दौरान रेंजर भुवन चंद केस्टवाल, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र रावत, आशीष चौहान, दीपक और प्रमोद मौजूद रहे।