अफसर को फोन थमाकर बोला ठेली वाला, 'लो कर लो बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमण अभियान चलाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। हालात ये है कि रेहड़ी-ठेली हटाने पर भी पार्षद से लेकर विधायक मंत्री तक निगम अफसरों पर रौब गालिब करते हैं। यही वजह है कि निगम के अफसरों को अतिक्रमण हटाते वक्त नहीं बीतता और अतिक्रमणकारी फिर से काबिज हो जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को देखने को मिला। निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पटेलनगर क्षेत्र से एक ठेली भी जब्त की।
ठेली वाला व्यक्ति तुरंत नगर निगम पहुंचा और ठेली छोड़ने की बात कही। ऐसा न करने पर एक नेता को फोन मिलाकर अफसर को थमा दिया। सूत्रों की माने तो नेता ने उसे उस व्यक्ति को परेशान करने की बात कहकर अफसर को ट्रांसफर करवाने की धमकी तक दे डाली।
सीएम का करीबी है धमकी देने वाला नेता
सूत्रों की माने तो फोन पर बात करने वाला नेता सत्ता पक्ष का था। बताया जाता है कि सरकार में उसका अच्छा खासा दखल है। नेता सीएम का करीबी बताया जाता है। यही वजह है कि अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
मामले में पार्षद भूपेंद्र कठैत ने अफसर को नेता के धमकी देने पर नाराजगी जताते हुए महापौर से मामले की शिकायत की। महापौर विनोद चमोली ने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में कांग्रेसी नेताओं की दखलअंदाजी की बात स्वीकार की है और यह मामला सीएम के समक्ष रखने की बात कही है।