फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in the house of former status holder Sarika Pradhan, suspicion on maid

Dehradun News: पूर्व दर्जाधारी सारिका प्रधान के घर चोरी, नौकरानी पर शक

Fri, 20 Dec 2024 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of former status holder Sarika Pradhan, suspicion on maid
Iमहिला महीना पूरा होने से 10 दिन पहले ही काम छोड़कर भागी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

Iपूर्व दर्जाधारी सारिका प्रधान के सेवला कलां स्थित मकान में चोरी हो गई। सारिका प्रधान ने अपनी नौकरानी पर शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सारिका प्रधान निवासी चंद्रबनी, सेवाल कलां, मोहब्बेवाला ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके घर से सोने के इयररिंग और चांदी की पाजेब चोरी हो गई है। उनके घर में गत चार सालों से आशा रावत निवासी चंद्रबनी काम करती थी। वह सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक साफ-सफाई का काम करती थी। इसके अलावा भी उसके पास घर की कई जिम्मेदारियां थीं। वह महीना खत्म होने के 10 दिन पहले ही काम छोड़कर चली गई।I
Iसारिका ने बताया कि वह सुबह 11 बजे अपने ऑफिस चली जाती हैं। इस दरम्यान उनकी बुजुर्ग माता घर में रहती हैं। उन्होंने शक जताया है कि यह सारा सामान उनकी नौकरानी आशा रावत ने ही चोरी किया है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

I
I
Iभूमिगत बिछाई जाने वाली केबल चोरी
I
Iराजपुर क्षेत्र में यूपीसीएल की भूमिगत बिछाई जाने वाली विद्युत केबल चोरी हो गई। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में अनूप कुमार तिवारी निवासी ग्राम भेड़िया, अहियारपुर, विजयीपुर, गोपालगंज ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी राजपुर में एडीबी की योजना के तहत विद्युत केबल भूमिगत करने का काम कर रही है। कुछ दिन पहले यहां से विद्युत केबल चोरी हो गई। एसओ ने बताया कि तिवारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iदेहरादून। राजपुर क्षेत्र में यूपीसीएल की भूमिगत बिछाई जाने वाली विद्युत केबल चोरी हो गई। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में अनूप कुमार तिवारी निवासी ग्राम भेड़िया, अहियारपुर, विजयीपुर, गोपालगंज ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी राजपुर में एडीबी की योजना के तहत विद्युत केबल भूमिगत करने का काम कर रही है। कुछ दिन पहले यहां से विद्युत केबल चोरी हो गई। एसओ ने बताया कि तिवारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed