फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in Former Indian hockey team captain brother house in haridwar 

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान के भाई के यहां चोरों ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jul 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Theft in Former Indian hockey team captain brother house in haridwar 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया के भाई के घर से चोरों ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सिडकुल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना 13 जुलाई की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी भारतीय महिला हॉकी की खिलाड़ी वंदना कटारिया का भाई पंकज कटारिया अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। अगले दिन जब वह उठे तो देखा कि दूसरे कमरे की अलमारी टूटी हुई थी और सारा सामान अस्त व्यस्त था। 

विज्ञापन

अलमारी से दस हजार रुपये और एक मोबाइल फोन गायब था। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की मदद से चोरी हुए मोबाइल फोन के सिम कार्ड को इस्तेमाल कर रहे एक ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया।

उसने बताया कि सिम कार्ड सड़क पर पड़ा मिला था। पंकज कटारिया के घर के आसपास रहने वाले कुछ लोगों पर भी पुलिस को संदेह है, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed