फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in broad daylight in the cafe operator's house

कैफे संचालक के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों की नगदी व जेवर ले गए चोर

Thu, 05 Aug 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in the cafe operator's house
देहरादून। चोरों ने एक कैफे संचालक के घर में दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चोरों ने यहां से लाखों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला सैनिक कॉलोनी में हुई। यहां पर गिरीश चंद का मकान है। गिरीश एक इंस्टीट्यूट के सामने कैफे चलाते हैं। मंगलवार को गिरीश चंद के भाई अपने काम पर चले गए थे। उनकी भाभी मायके गई थीं। इसके बाद गिरीश भी कैफे चले गए। वहां से शाम के वक्त 8:30 बजे लौटे तो देखा कि घर का मेन गेट तो बंद था, लेकिन अंदर लीविंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। यह देखकर वह चौंक गए। उन्होंने घर पिछला हिस्सा देखा तो वहां दरवाजा खुला था। चोर घर की रेलिंग कूदकर अंदर आए थे। गिरीश के मुताबिक चोरों ने वहां रखे लिफाफे चोरी कर लिए। इन लिफाफों में तकरीबन एक लाख रुपये रखे हुए थे। इसके साथ ही वहां रखे सोने चांदी के जेवर भी चोरी हो गए हैं। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि घटना को दो लड़कों द्वारा अंजाम देना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने लड़कों को झाड़ियों के रास्ते जाते और आते देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed