फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft accused arrested, jewelry worth lakhs recovered

Dehradun News: चोरी का आरोपी दबोचा, लाखों के जेवर बरामद

Sat, 19 Aug 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested, jewelry worth lakhs recovered
प्रेमनगर क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जेवरात के साथ ही चार स्मार्टफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, प्रेमनगर के फुलसैनी पौंधा निवासी विक्टोरिया ने पुलिस को चोरी के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया। एक फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। जिसके आधार पर बृहस्पतिवार रात को मोनू उर्फ राहुल निवासी एकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 280 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा मंगलसूत्र, अंगूठियां, टॉप्स, बाली, पाजेब आदि उसने घर पर रखे हुए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया, वह नशे का आदी है और नशा खरीदने के लिए ही वह चोरी करता है। इससे पहले वह डालनवाला और रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के आरोप में जेल जा चुका है। एक माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन



वाहन चोरी के आरोप में दो दबोचे, दो बाइक बरामद

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को लक्ष्मी देवी निवासी राघव विहार ने स्कूटर चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा मनदीप सिंह के घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच करते हुए रोहित उर्फ आयुष उर्फ डैनी निवासी श्यामपुर प्रेमनगर और संदीप भेनवाल निवासी सुद्धोवाला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दोनों वाहन बरामद हुए हैं। दोनों नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed