{"_id":"5da0e6608ebc3e012f281af2","slug":"the-youth-voted-for-the-development-of-the-village-vikas-nagar-news-drn3225401114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में दिखा गजब उत्साह, कईयों ने पहली बार किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में दिखा गजब उत्साह, कईयों ने पहली बार किया मतदान
विज्ञापन
सलमा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के मतदान के लिए कालसी और सहसपुर ब्लॉक में युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई वोटर ऐसे थे जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं ने जात-पात के बंधन से ऊपर उठकर गांव विकास के लिए वोट करने की बात कही।
शुक्रवार को युवा वोटर लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इन वोटरों का कहना था कि पंचायत चुनाव के लिए कई प्रत्याशी उनके घरों में वोट मांगने के लिए आए, लेकिन कौन सा प्रत्याशी उनके गांव के विकास के लिए अच्छा है और उन्हें किसके पक्ष में वोट डालना चाहिए। इसका निर्णय उन्होंने अपने घरवालों की मदद से लिया।
----
पहली बार वोट डालकर अच्छा लग रहा है। प्रत्याशी चयन के लिए घर वालों की मदद तो ली ही साथ ही खुद भी वार्ड मेंबर, बीडीसी और ग्राम प्रधान के सदस्यों के बारे में जांच-पड़ताल की। - सलमा
विज्ञापन
----
पहली बार पांच साल के लिए किसी प्रत्याशी को चुन रहे हैं। ऐसे में मेरा निर्णय पूरी तरह से सही हो इसके लिए काफी सोच-विचार के बाद ही प्रत्याशी का चयन कर वोट डाला है। - शमा परवीन
----
गांव में ग्राम प्रधान पद पर कई प्रत्याशी खड़े हैं। वोट देना किसे सही रहेगा, इसके लिए परिवार की मदद ली है। ताकि जो भी प्रत्याशी चुना जाए, गांव का सही ढंग से विकास कर सके। - नीशू
----
पहली बार वोट डाल रही हूं। सभी से अपील करूंगी कि हर मतदान में अपनी भागीदारी निभाएं। सरकार छोटी हो या बड़ी, क्षेत्र विकास में हम सब की भागीदारी होनी चाहिए। - राखी

शमा परवीन।- फोटो : VIKAS NAGAR

राखी।- फोटो : VIKAS NAGAR

नीशू।- फोटो : VIKAS NAGAR