फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The young man who was injured after falling into

Dehradun News: पश्चिमीवाला खाले में गिरकर घायल हुए बाइक सवार की मौत

Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The young man who was injured after falling into
I- परिजनों ने लोनिवि पर लगाया लापरवाही का आरोप, खाले में बने पुल को विभाग ने पांच माह पूर्व तोड़ा थाI
विज्ञापन


बीते सोमवार की रात पश्चिमीवाला खाले में गिरकर घायल हुए युवक की मंगलवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खाले में बने पुल को पांच माह पहले तोड़ दिया गया था। यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


जानकारी के अनुसार मृतक अनिकेत शर्मा (22) पुत्र विवेश शर्मा निवासी त्यूणी बाजार अपनी मां के साथ रिश्तेदार के यहां विकासनगर गया था। बीते 29 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे वह बाइक से डाकपत्थर से बरोटीवाला जा रहा था। पश्चिमीवाला रोड पर स्थित खाले में वह बाइक समेत गिर गया। घायल अवस्था में उसने फोन के जरिए दोस्तों को घटना की जानकारी दी। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। उसे लाइन जीवनगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मंगलवार की रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे परिजन उप जिला अस्पताल विकासनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राजीव गुरुंग ने आरोप लगाया कि रात में वाहन चालकों को आगह करने के लिए लाइट नहीं लगाई गई है। कोई रिफलेक्टर नहीं लगाए गए हैं। दीवार की साइड पर दुपहिया निकलने के लिए खाली स्थान छोड़ा गया है। बता दें कि बीते मंगलवार पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डाकपत्थर तिराहा पर प्रदर्शन किया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि यदि परिजनों की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




I
I

Iसुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। दोनों ओर दीवार बनाई गई है। दोनों तक लोगों को आगह करने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।
I

I
I

Iप्रवीन कुमार कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed