फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Year Ender 2023: This year was challenging for Dehradun Police

Year Ender 2023: देहरादून पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा यह साल, इन घटनाओं में उलझी रही खाकी

Sun, 31 Dec 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

अधिकतर मामलों का खुलासा करने में दून पुलिस कामयाब रही। केवल अब तक उत्तराखंड में सामने आई रिलायंस ज्वेल्स शो रूम में हुई सबसे बड़ी डकैती में पुलिस माल बरामद नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Year Ender 2023: This year was challenging for Dehradun Police
देहरादून में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून के लिए साल 2023 आपराधिक मामलों के लिहाज से कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इस साल डकैती, हत्या या चोरी, घोटाले के बड़े-बड़े मामले सामने आए। जमीनों के फर्जीवाड़े के मामलों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कुल मिलाकर इस साल ऐसी कई बड़ी घटनाएं हुईं, जो दून के इतिहास में पहली बार देखी गई और जिनके कारण पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी भी हुई। 

विज्ञापन


2023 में उत्तराखंड में बेरोजगारों का सबसे बड़ा आंदोलन
साल 2023 उत्तराखंड में बेरोजगार युवकों के आंदोलन का ऐतिहासिक गवाह भी बना। फरवरी में देहरादून के गांधी पार्क में हुआ आंदोलन बेरोजगार युवाओं का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा। इसमें युवाओं के निशाने पर पुलिस आ गई। दरअसल प्रदेश में भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों से आक्रोशित युवाओं ने गांधी पार्क पर एकत्र होकर हजारों की संख्या में सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। देखते ही देखते घंटाघर से लेकर गांधी पार्क तक पूरी तरह युवाओं की भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवाओं की भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। लेकिन इससे यह मामला और बिगड़ गया। घटना के बाद बमुश्किल बेरोजगार युवा माने। लेकिन इस घटना में पुलिस की कार्रवाई की जमकर आलोचना की गई। कई पुलिस कर्मियों पर इसके कारण विभागीय कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन


अलविदा 2023: उत्तराखंड सरकार ने साल के आखिर में भरी कर्मचारियों की झोली, इन मांगों के लिए जद्दोजहद रहेगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों पर पथराव
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में जुलाई में कांवड़ियों पर पथराव का एक मामला सामने आया था। मामले में विशेष समुदाय के लोगों पर आरोप लगा कि उन्होंने कांवड़ियों पर पथराव किया। इस मामले में भी पुलिस के सामने समाधान करने की चुनौती थी। प्रकरण के बाद कांवड़ियों ने जमकर बवाल मचाया। जिसे पुलिस ने बड़ी ही मुश्किल से शांत कराया। इस मामले को लेकर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा कर गिरफ्तारी भी की।

फर्जी रजिस्ट्री का मामला, नामी वकील गिरफ्तार
दून में जमीनों के फर्जीवाड़े का मामला खूब चर्चा में रहा। मामले में आरोपियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर जमीनों की बड़ी पैमाने पर फर्जी खरीद फरोख्त की थी। इस मामले में कई मुकदमे दर्ज किए गए। प्रकरण में कई सफेदपोश के भी शामिल होने की बात सामने आई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन इसमें पुलिस ने कुछ नामी वकील गिरफ्तार करने के साथ ही रजिस्टर कार्यालय के कुछ लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया। हालांकि इसमें एक अहम आरोपी की जेल में ही मौत हो गई। जिससे इस प्रकरण पर कई सवाल खड़े कर दिए।

अज्ञात युवती के हत्या का खुलासा बना चुनौती, लेफ्टिनेंट कर्नल निकला हत्यारा
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सितंबर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला पर हथौड़े के ताबड़तोड़ वार किए गए थे और उसके मुंह को कुचलने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद ना तो कोई सुराग मिल रहा था और ना ही इस मामले में मृतक युवती की पहचान हो पा रही थी। मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था। लेकिन देहरादून पुलिस ने इस मामले में बेहतर काम करते हुए तमाम सुराग जुटाए और आखिरकार हत्यारे तक पुलिस जा पहुंची। पुलिस ने इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया। जबकि युवती की पहचान भी बामुश्किल की गई। युवती पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी और वहां वह एक बार डांसर का काम करती थी। इसी दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल रमेंदु उसके संपर्क में आया। बाद में रमेंदु की पत्नी को उसके अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिली तो उसने युवती की हत्या कर दी।

मसूरी के भट्टा गांव में भाई-बहन ने कर दी थी युवक की हत्या
दस नवंबर 2023 को मसूरी के भट्टा गांव में होटल रोटी चाय सेवन नाइट के कमरे में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी ई थी। मृतक की पहचान कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई थी। जांच की गई तो होटल में मृतक के साथ एक लड़की और एक लड़के का आना ज्ञात हुआ। इसके बाद फुटेज के आधार पर लड़की पहचान कुदरत के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके भाई अब्दुल्ला के साथ गिरफ्तार किया था। पता चला कि मृतक और युवती कुदरत का दो साल से आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन बाद में युवक दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। जो कुदरत को नागवार गुजरी और उसने भाई के साथ युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed