फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The workers took out a procession from Congress Bhavan

Dehradun News: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस

Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The workers took out a procession from Congress Bhavan
Iपार्टी के खाते फ्रीज किए जाने के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतलाI
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से इनकम टैक्स ऑफिस के लिए जुलूस निकाला। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुलिस मुख्यालय के समीप रोक लिया। यहां कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और तानाशाही की ओर ले जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आम चुनावों से पहले भाजपा इस तरह की हरकत दिखाती है कि भाजपा कांग्रेस से डर गई है। यदि कोई जांच थी तो कम से कम चुनावों तक रुकना चाहिए था। जब बैंक खातों का संचालन वैधपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों के लिए कांग्रेस नहीं कर सकेगी तो लोकसभा चुनावों में कैसे भागीदार बनेगी।
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार के इशारे पर यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है। पार्टी के चेक क्लियर नहीं हो पा रहे है। बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। जबकि भाजपा ने असंवैधानिक करार दिए गए इलेक्ट्रोरल बांड से अपने खातों में बेहताशा धन जमा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने लोगों से क्राउड फंडिंग के माध्यम से योगदान लिया है। लेकिन उन खातों को भी फ्रीज कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव महिंद्र सिंह नेगी उर्फ गुरु, गरिमा दसौनी, अभिनव थापर, सूरज क्षेत्री, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर, वकील अहमद, शहजाद अंसारी, ललित बद्री, मोहम्मद फारूक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed