फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The woman who came for health check-up in Doon Hospital gave birth to a child

दून अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने आयी महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The woman who came for health check-up in Doon Hospital gave birth to a child
दून अस्पताल में ओपीडी में जांच कराने आयी गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की हालत बिगड़ते देख ओपीडी में मौजूद डॉक्टर व पैरामेडिकल ने परिजनों को तत्काल पास स्थित दून महिला अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। आनन-फानन में महिला को दून महिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

दरअसल, गर्भवती महिला दून अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने पहुंची थी। इस दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ओपीडी में मौजूद स्टाफ ने महिला को दून महिला अस्पताल ले जाने की सलाह थी। दर्द के चलते चलने में असमर्थ महिला को दून महिला अस्पताल ले जाने के लिए परिजन एंबुलेंस के लिए भागे, लेकिन अस्पताल में कोई एंबुलेंस ही नहीं थी। बदहवास परिजन काफी देर तक एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद एंबुलेंस मिली तो उसे नई बिल्डिंग तक पहुंचने के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। परिसर में कई दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों के बेतरतीब पार्क करने से एंबुंलेंस निकल नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

जैसे-तैसे एंबुलेेंस को निकाला गया। काफी जद्दोजहद के बाद प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस में बिठाकर दून महिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्त्रीरोग विशेषज्ञों की देखरेख में प्रसव हुआ। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed