फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The woman was attacked by her in-laws with an iron rod

Dehradun News: महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड से किया हमला

Tue, 11 Mar 2025 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The woman was attacked by her in-laws with an iron rod
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पर ससुराल पक्ष के चार लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवर, जेठ, सास और ननद के खिलाफ मारपीट और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में खुशहालपुर निवासी शबनम ने बताया कि वह विधवा महिला है। बताया कि 18 मार्च को दोपहर एक बजे उनके देवर सोहेल, जेठ इल्ताफ, सास छम्मो, ननद आसो ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जान से मारने के इरादे से उस पर लोहे के रॉड से हमला किया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आरोप लगाया कि वह उसे घर से निकालना चाहते हैं, और जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed