फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The wife and her brothers beat up the husband who came for counseling

Dehradun: काउंसलिंग पर आया पति, पत्नी और चार भाईयों ने ईंट, पत्थर, डंडे और हेलमेट से बुरी तरह पीटा

Wed, 14 Aug 2024 02:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

पति ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता और भाई के साथ काउंसलिंग पर आया था। जैसे ही वह बयान दर्ज कराकर बाहर आए तो वहां उसकी पत्नी गुलबशा अपने चार भाईयों और अन्य रिश्तेदारों के साथ मौजूद थीं। उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
The wife and her brothers beat up the husband who came for counseling
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग पर आए पति के साथ पत्नी और उसके भाईयों ने मारपीट कर दी। सभी वहां पर एक टैक्सी नंबर कार में पहुंचे थे और जिसमें हूटर लगा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर को एसएसपी कार्यालय परिसर की है। शाहबुल खान निवासी अजबपुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता और भाई के साथ काउंसलिंग पर आया था। जैसे ही वह बयान दर्ज कराकर बाहर आए तो वहां उसकी पत्नी गुलबशा अपने चार भाईयों और अन्य रिश्तेदारों के साथ मौजूद थीं। उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गुनाह माता या पिता ने किया, लेकिन सलाखों के पीछे पांच मासूम, हाल जानने पहुंचा बाल आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ईंट, पत्थर, डंडे, हेलमेट और धारदार हथियारों से उन पर वार किया गया। इसमें शाहबुल के दिव्यांग पिता भी घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली शहर में गुलबशा, उसके भाई आदिल, नाजिम, आमिर, फिरोज, गुलजेर, नसीमा रुबि आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed