फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The weather is taking a toll, apple crop is ruined

Dehradun News: मौसम का रुख पड़ रहा भारी, सेब की फसल हुई बर्बाद

Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The weather is taking a toll, apple crop is ruined
मौसम की मार ने सेब के बगीचों को बर्बाद कर दिया है। पिछले 15 दिनों में पेड़ से सेब के फल और फूल बड़ी मात्रा में गिरे हैं। कई पेड़ फलों से पूरी तरह खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

त्यूणी क्षेत्र के ग्राम कथियान, ओबरासेर, बगूर, चौसाल, पटियूड़, हटाड़, छजाड़, फनार, लोईच, चिल्हाड़, भुनाड़, ठांगूठा आदि में सेब का उत्पादन व्यापक स्तर पर होता है। क्षेत्र का किसान बेहतर फसल के लिए पूरे साल बागों में मेहनत करता रहता है। इसके साथ ही निजी कंपनियों व सरकारी बैंकों से फसल पर होने वाले खर्च के लिए ऋण आदि भी लेता है। इसका भुगतान वह फसल बेचकर करता है। लेकिन, इस बार के मौसम ने किसानों की सारी मेहनत व खर्च पर पानी फेर दिया है। पिछले 15 दिनों से आए दिन हो रही बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलने से सेब के पौधों से अधिकांश फल और फूल गिर गए हैं। सेब उत्पादक किसान चतर सिंह रावत, राम प्रसाद, रघुवीर सिह, पान सिंह राणा, मातवर सिंह, मदन सिंह, आलम सिंह राणा, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आत्मा राम, फतेह सिंह का कहना है कि मौसम की मार से अभी तक 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। कहा कि मौसम ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी दिया है। किसानों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed