{"_id":"64a4711622ee1821bb024ea7","slug":"the-villagers-thrashed-the-youth-a-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-192677-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: समुदाय विशेष के दो युवकों ने महिला से की छेड़खानी, भड़के लोगों ने जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: समुदाय विशेष के दो युवकों ने महिला से की छेड़खानी, भड़के लोगों ने जमकर की धुनाई
Wed, 05 Jul 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 04:32 PM IST
सार
समुदाय विशेष के दो युवक आम के बगीचे में चौकीदारी करने का काम करते हैं। बताया रहा है कि मंगलवार की देर शाम को उन्होंने बगीचे के पास से गुजर रही एक महिला से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
युवकों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवकों को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के दो युवक आम के बगीचे में चौकीदारी करने का काम करते हैं। बताया रहा है कि मंगलवार की देर शाम को उन्होंने बगीचे के पास से गुजर रही एक महिला से छेड़खानी कर दी। महिला पर अश्लील फब्तियां कसी। महिला ने घर पहुंच कर यह बात परिजनों को बताई, जिसपर उनका गुस्सा फूट पड़ा। खबर लगते ही गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
Dehradun: कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों युवकों का पता लगाकर जमकर धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर मौके पर जमा भीड़ को तितर बितर किया। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।