फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSC student going to sell charas in Kanwar fair arrested

Dehradun: कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे

Wed, 05 Jul 2023 02:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि वह डीबीएस पीजी कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके एक स्थानीय दोस्त ने उसे कांवड़ मेले में चरस बेचने की योजना बताई थी। बताया गया था कि कांवड़ मेले में चरस की काफी मांग रहती है।

विज्ञापन
BSC student going to sell charas in Kanwar fair arrested
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ मेले में बड़ी मात्रा में चरस ले जा रहे बीएससी के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई है। इस चरस को उसे अपने दोस्त को देना था, जिसे बाद में मेले में बेचा जाना था। आरोपी चमोली से चरस खरीदकर लाया था। आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कांवड़ मेले में चरस सप्लाई करने जाने वाले हैं। ये तस्कर आपस में व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते हैं। ऐसे में उनकी कॉल डिटेल का पता लगाना मुश्किल था। तस्करों की तलाश के लिए मुखिबरों को सक्रिय किया गया। ए
विज्ञापन


सओ रायपुर कुंदन राम को सूचना मिली कि एक कार सवार रिंग रोड की ओर से जाने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की और इस कार को रोका गया। कार सवार युवक ने अपना नाम बलदेव सिंह पवार निवासी भेंटा, उर्गम तहसील, जोशीमठ, चमोली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोस्त की भी तलाश की जा रही
उसकी कार की तलाशी लेने पर दो किलोग्राम चरस बरामद की गई। एसएसपी के अनुसार उसने पूछताछ में बताया कि वह डीबीएस पीजी कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके एक स्थानीय दोस्त ने उसे कांवड़ मेले में चरस बेचने की योजना बताई थी। इसके लिए उसने थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चमोली से चरस खरीदी और जब यह लगभग दो किलोग्राम हो गई तो इसे वह ऋषिकेश में अपने दोस्त को देने जा रहा था। उसे बताया गया था कि कांवड़ मेले में चरस की काफी मांग रहती है। इस चरस को खरीदने के लिए किन-किन लोगों ने संपर्क किया था इसकी जानकारी उसके दोस्त को है। एसएसपी ने बताया कि उसके दोस्त की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में भोलेनाथ के सामने पति ने पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, वीडियो हुआ वायरल

अक्तूबर में होनी है शादी, खर्च के लिए कई महीनों से बेच रहा था चरस
आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों उसकी सगाई हुई। उसके पास शादी की शॉपिंग आदि के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने अपने दोस्तों से चरस खरीदकर तस्करी की। कुछ दिन पहले तक वह कई बार देहरादून में कॉलेजों के छात्रों को चरस बेच चुका है। पुलिस के अनुसार उसके पिता चमोली में खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed