फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The utility vehicle returning from Nagthat to Bisoi village

Dehradun News: यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत

Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The utility vehicle returning from Nagthat to Bisoi village
Iबिसोई-क्वांसा-रखटाड़ मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, दो युवक घायलI
विज्ञापन


नागथात से बिसोई गांव लौट रहा यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने कूद कर जान बचाई। वाहन में चार लोग सवार थे। सभी कालसी तहसील क्षेत्र के बिसोई गांव के रहने वाले हैं। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम यूटिलिटी वाहन नागथात कस्बे से बिसोई लौट रहा था। शाम करीब छह बजे कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत नागथात के करीब बिसोई-क्वांसा-रखटाड़ मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर लगते ही नागथात और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने तहसील प्रशासन को दी। अंधेरे में ग्रामीणों ने टार्च और रस्सियों के सहारे खोजबीन अभियान चलाया। गहरी खाई में सचिन (19) पुत्र रमेश का शव बरामद हुआ। प्रियांशु (17) पुत्र ढोढू और आलोक (18) पुत्र प्रेमचंद घायल हो गए। उन्हें विकासनगर भिजवाया गया। चालक कपिल (38) ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन




क्षेत्रीय पटवारी मनोज नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed