फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tyre of a moving scooter burst, two injured

Dehradun News: चलती स्कूटी का टायर फटा, दो घायल

Tue, 04 Feb 2025 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
The tyre of a moving scooter burst, two injured
सहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर ग्राम जड़वाला के पास चलती स्कूटी का टायर फट जाने से उस पर सवार दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से एक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम अमराया निवासी सबल सिंह (36) और हंसराम (50) स्कूटी पर सवार होकर साहिया की ओर आ रहे थे। इस दौरान जड़वाला के निकट अचानक से स्कूटी का टायर फट गया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान दोनों सवार भी सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों घायल हो गए। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को साहिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता नेगी ने बताया कि सबल सिंह के पैर में चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed