फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day Uttarakhand State Junior

Dehradun News: देहरादून ने जीती जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Mon, 23 Sep 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The two-day Uttarakhand State Junior
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापनI
विज्ञापन




दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य जूनियर (अंडर-14, 16, 18 व 20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 88 स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर देहरादून जिले की टीम ने सबसे ज्यादा 142 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, जिला ऊधमसिंह नगर 124 अंकों के साथ दूसरे और जिला हरिद्वार 106 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व संस्थाओं के 620 एथलीटों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले एथलीट का चयन 10 से 12 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता और सात से 11 नवंबर को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन




विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के सहायक निदेशक राजेश ममगाईं ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरफूल सिंह समेत उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed