{"_id":"66984c6badebf353f90dcfa5","slug":"the-two-day-state-judo-competition-organized-at-the-multi-dehradun-news-c-5-1-drn1030-457705-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
Iबहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल आमवाला में पहले दिन विभिन्न भार वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं
I
I
I
I44 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की साक्षी प्रथम और देहरादून की आकांक्षा रहीं द्वितीयI
जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से युवा कल्याण के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल आमवाला में आयोजित दो दिवसीय राज्य जूडो प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून एवं हरिद्वार जिले के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें मिनी ग्रुप, सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर ग्रुप की प्रतियोगिताएं हुई।
एसोसिएशन सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि लड़कियों के कैडेट ग्रुप में 44 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंहनगर की साक्षी पंत प्रथम, देहरादून की आकांक्षा द्वितीय एवं देहरादून की खुशी रावत व शिवांशी नेगी तृतीय रहीं। वहीं 48 भार वर्ग में नैनीताल की खुशी जोशी प्रथम, हरिद्वार की तनु द्वितीय एवं देहरादून की खुशबू ममगई और रंजना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार के इनायत अफजल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जूनियर ग्रुप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून की दीपिका गुप्ता प्रथम, देहरादून की यशिका राणा द्वितीय एवं ऊधमसिंह नगर के भागवत अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम वर्ग में देहरादून की आरती मेहरा प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं 70 किलोग्राम वर्ग में देहरादून की आकांक्षा दिग्गल प्रथम रहीं। अनुष्का एवं एवं नाइसा थापा ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग में 50 किलोग्राम में देहरादून के सार्थक ममगई प्रथम, देहरादून के ध्रुव थापा द्वितीय एवं हरिद्वार के मनीष व देहरादून के आर्यन पाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 55 किलोग्राम वर्ग में देहरादून के हिमांशु दानू प्रथम, निखिल थापा द्वितीय एवं देहरादून के देवांग रावत व नैनीताल के अमन कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।