फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tribal area Jaunsar Bawar is known for its unique folk

Dehradun News: जहां चालदा देवता वहां देश की दिवाली, बाकी जौनसार मनाए बूढ़ी दिवाली

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The tribal area Jaunsar Bawar is known for its unique folk
Iबनगांव और पशगांव खत में मनाई जाएगी नई दिवाली
विज्ञापन

I

I
I

Iजौनसार के शेष क्षेत्रों में मनाई जाएगी बूढ़ी दिवालीI



जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर अपनी अनूठी लोक संस्कृति और रीति रिवाज के लिए जाना जाता है। जनजातीय क्षेत्र में हर त्योहार को अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। इन दिनोंं देश भर में दिवाली पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में दिवाली के ठीक एक माह बाद पांच दिन की बूढ़ी दिवाली मनाने की परंपरा है। हालांकि यहां दो खत के गांवों में इस बार नई दिवाली मनाई जाएगी।



जौनसार बावर क्षेत्र में नई दिवाली वहीं मनाई जाती है, जहां चालदा महासू देवता प्रवास पर होते हैं। इन दिनों चालदा महासू देवता दसऊ में विराजमान है। चालदा महाराज की प्रवास यात्रा के कारण पशगांव खत के हाजा, दसऊ, गबेला, गमरी, मटियाना, क्वानू, भूपोऊ और बनगांव खत के घणता, कोल्हा, बिसोऊ, रावना, मेहरावना, कोटुवा, शिर्बा, मैपावटा में 12 नवंबर को नई दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन




वहीं जौनसार बावर के अन्य क्षेत्रों में नई दिवाली के एक माह बाद पांच दिन बूढ़ी दिवाली मनाई जाएगी। मंगसीर मास की अमावस्या के साथ दिन का पर्व शुरू होता है। लोग होलियात, बिरुड़ी, जंदोई, काठ का हिरण और हाथी नृत्य के साथ हारुल, जैंता, रासों, जंगबाजी, जुड्डा नृत्य, बुढ़ियात आदि लोक नृत्य कर देवता का गुणगान करते हैं। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I I
Iइस वर्ष से पूर्व तक पशगांव खत में पारंपरिक रूप से सभी दिवाली पर्व मनाया जाता था। लेकिन एक मई से चालदा देवता खत पशगांव के दसऊ गांव के मंदिर में विराजमान हैं। चालदा महासू देवता के प्रवास यात्रा के दौरान देश के साथ मनाई जाने वाली दिवाली की परंपरा है। जिसके चलते पूरे खत के ग्रामवासी दीपावली मनाने के लिए 12 नवंबर को चालदा देवता मंदिर परिसर में उपस्थिति होंगे। - शूरवीर सिंह चौहान, सदर स्याणा, खत पशगांव
I

I
I

I
I

Iकोरू खत के सभी 17 गांवों में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पांच दिनों तक चलने वाली जौनसारी दिवाली मनाई जाती है। अनूठी लोक संस्कृति और त्योहार ही जौनसार क्षेत्र की पहचान है। - सुनील जोशी, सदर स्याणा खत कोरू

I

I
I

I
I

Iजौनसार बावर में पारंपरिक रीति रिवाजों से हर त्योहार मनाया जाता है। अब युवा वर्ग को अपनी लोक संस्कृति सहेज कर रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। रोजगार और पढ़ाई के लिए शहर गए लोगों को त्योहार मनाने के लिए गांव आना चाहिए। - रजनीश पंवार, सदर स्याणा, खत बोंदूरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed