फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The title match will be held today between Super Kings and Lions

Dehradun News: सुपर किंग व लायंस के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला

Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The title match will be held today between Super Kings and Lions
उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आज (सोमवार) दून सुपर किंग और दून लायंस के बीच खेला जाएगा। इससे पहले रविवार को महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज के मैदान में टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन




पहला मैच दून किंग राइडर और दून सुपर किंग के बीच खेला गया। इसमें किंग राइडर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 107 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए विजय मिश्रा ने 38, मनीष डंगवाल ने 19 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग की टीम ने 17.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच दून चैंपियन और दून लायंस के मध्य खेला गया। चैंपियन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 151 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए प्रकाश भंडारी ने 51, सोबन सिंह गुसाईं ने 35 और शिवेश शर्मा ने 22 रन बनाए। जवाब में लायंस ने 17.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बना तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट, नीरज उपाध्याय, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed