फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The three-day state level school athletics competition

Dehradun News: विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज बना चैंपियन

Mon, 30 Oct 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The three-day state level school athletics competition
Iतीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, आखिरी दिन रिले दौड़ में दिखाया दम
विज्ञापन

I

I
I

Iशिक्षा सचिव ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को किया सम्मानितI



दून में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल कर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि देहरादून को दूसरा और रुद्रप्रयाग को तीसरा स्थान मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर चल रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने चार गुणा 100 मीटर रिले, चार गुणा 400 मीटर रिले, 200 व 100 मीटर दौड़ में दमखम दिखाया।



प्रतियोगिता के बालक अंडर-14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के हितेश सिंह गड़िया, अंडर-17 वर्ग में सूरज विक्रांत व अंडर-19 वर्ग में प्रियांशु को बेस्ट एथलीट चुना गया। बालिका अंडर-19 वर्ग में चंपावत व देहरादून की रोशनी को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट चुना गया। मार्चपास्ट में चमोली ने प्रथम, बागेश्वर ने द्वितीय व चंपावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने मार्चपास्ट और नारी शिल्प गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल, अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत, प्राचार्य डायट राकेश जुगरान, रविंद्र रावत, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, अरविंद सुयाल, नागेंद्र पुरोहित समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed