फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The three-day 53rd Dehradun Divisional Sports

Dehradun News: शतरंज अंडर-19 अभिनव, अंडर-14 सीमांत प्रथम

Thu, 04 Jul 2024 03:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
The three-day 53rd Dehradun Divisional Sports
I
विज्ञापन

I

I
I

I53वीं देहरादून संभागीय खेल प्रतियोगिता शतरंज और खो-खो का समापनI

केंद्रीय विद्यालय भेल में आयोजित तीन दिवसीय 53वीं देहरादून संभागीय खेल प्रतियोगिता शतरंज और खो-खो का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 केंद्रीय विद्यालयों के करीब 160 छात्रों ने अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। भेल केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।



बुधवार को भेल केंद्रीय विद्यालय में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में शतरंज बालक वर्ग अंडर-14 में सीमांत गोसाई आईआईपी देहरादून प्रथम, अमृतांश पंत केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक हल्द्वानी दूसरे और श्रेष्ठ सिंह बिष्ट रुड़की नंबर-दो ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, शतरंज बालक वर्ग अंडर-17 में आयुष रावत केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी ने प्रथम, नैतिक श्रीनगर एसएसबी ने द्वितीय और आकाश बिष्ट एचबीकेके नंबर-एक देहरादून तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज वर्ग अंडर-19 अभिनव चौहान आईआईपी देहरादून प्रथम, पीयूष भट्ट श्रीनगर एसएसबी द्वितीय और तीसरे स्थान पर मोहम्मद अली रुड़की नंबर-दो को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन




उधर, खो-खो बालक वर्ग अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय गोचर प्रथम, एनएचपीसी बनबसा दूसरे ओर उत्तरकाशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो अंडर 14 में केंद्रीय विद्यालय गोचर प्रथम, सोरखंड द्वितीय ओर केंद्रीय विद्यालय कोसानी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर उपप्राचार्य तरुणा कौर, निमिषा, शिक्षिका शाल्वी गुप्ता, संदीप गगनिया, रजनी सिंह, निर्मला, अमित गर्ग, प्रवेश त्यागी, मनोज कुमार, आकांक्षा, मनीषा सिंह, महिमा गुप्ता, रीता नवीन कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

I
I

Iयह है खो-खो अंडर-17 राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रI



स्वर्णिम नेगी, आयुष कुमार, ऋतुल विष्ट, आदित्य राज, रोहित थपलियाल (केंद्रीय विद्यालय गोचर) रोहित कुमार, हर्षवर्धन, पीयूष सिंह, केंद्रीय विद्यालय बनवासा एनएचपीसी) आकाश कुमार (उत्तरकाशी), आयुष राम (बनबसा कैंट), चेतन वंशराज, सूर्यभान (केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार) का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ।




I
I

I
I

Iखो-खो अंडर-14 राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रI



अक्षत मिंगवाल, अक्ष राणा, लकी नेगी, योगेश, ऋषभ आर्य, अभिनव, शौर्य रावत, मयंक सिंह, अखिलेश, चिरायु डिमरी, हर्षित (केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी गोचर) का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed