फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The temperature in Chakrata reached 14 degrees

Dehradun News: चकराता में तापमान 14 डिग्री पहुंचा

Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The temperature in Chakrata reached 14 degrees
मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जहां पछवादून में रिमझिम बारिश होती रही। वहीं जौनसार बावर के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। चकराता में तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय से ही पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई आदि क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहे। लगभग आठ बजे क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कभी कम तो कभी तेज बारिश का यह क्रम दोपहर एक बजे तक निरंतर चलता रहा। बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। क्षेत्र के बाजारों से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों में ही कैद रहे। सड़कों पर भी दोपहिया वाहनों की संख्या बेहद कम रही। उधर जौनसार बावर के ऊंचाई वाले चकराता, जाड़ी, देवबन, कोटी-कनासर, लोखंडी, सावड़ा, त्यूणी आदि में बारिश तो नहीं हुई लेकिन धूप नहीं निकलने से तापमान में लगातार कमी आती रही। स्थिति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि चकराता में तापमान गिरकर 14 तक पहुंच गया। ठंड का असर बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed