फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team reached Sahiya to find a place for the police post

पुलिस चौकी के लिए जगह तलाशने साहिया पहुंची टीम

Wed, 15 Jun 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The team reached Sahiya to find a place for the police post
क्षेत्र में उठ रही पुलिस चौकी खोलने की मांग को पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। डीआईजी व देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चकराता पुलिस की टीम ने साहिया में पुलिस चौकी के लिए जगह तलाशने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की इस पहल से क्षेत्र में शीघ्र पुलिस चौकी खुलने की उम्मीद प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

हाल में हुई एक युवक की मौत की घटना के बाद से क्षेत्र में उठ रही पुलिस चौकी खोलने की मांग पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चकराता पुलिस के एसआई निखिल चौधरी व उनके सहयोगी पुलिसकर्मी ने साहिया पहुंचकर पुलिस चौकी के लिए जगह तलाश की। इस दौरान उन्होंने साहिया बाजार स्थित मंडी परिसर का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि डीआईजी व देहरादून के एसएसपी के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौका मुआयना करने के संबंध में वह अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगेे।
विज्ञापन

सिविल पुलिस को मिली युवक की मौत की जांच
कुछ दिन पूर्व विक्रम नामक युवक (18 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब विक्रम की मौत की जांच राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को स्थानांतरित हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच थाना कालसी को भेजने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि घटना की जांच के संबंध में एक दो दिन में विधिवत आदेश प्राप्त हो जाएंगे, जिसके तुरंत बाद घटना की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed