{"_id":"65c3eaacd70b9bfedb019b77","slug":"the-team-of-enforcement-directorate-arrested-harak-singh-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-345124-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ईडी के अधिकारियों ने आठ घंटे की पूछताछ, दस्तावेज भी कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ईडी के अधिकारियों ने आठ घंटे की पूछताछ, दस्तावेज भी कब्जे में लिए
विज्ञापन
I-शंकरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में सुबह छह बजे पहुंची ईडी की टीम
I
I
I
I- मरीजों और छात्रों को दिया गया कॉलेज के भीतर प्रवेशI
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित हरक सिंह रावत और उनके बेटे के स्वामित्व वाले मेडिकल कॉलेज में छापामारी की। टीम ने संस्थान के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार टीम ने संस्थान में हुई सामान की खरीद फरोख्त से संबंधित कई दस्तावेज और बिल अपने कब्जे में लिए हैं। इससे पूर्व बीते 30 अगस्त को सतर्कता विभाग ने मेडिकल कॉलेज में सरकारी धन से खरीदे गए दो ग्रीन जनरेटर जब्त किए थे। जनरेटर की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई थी।
जानकारी के अनुसार सुबह 6.00 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पहुंची। खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों और छात्रों को छोड़कर किसी को भीतर प्रवेश नहीं दिया गया। कॉलेज परिसर में दो सरकारी वाहन खड़े नजर आए। दोपहर करीब 2.00 बजे तक पूछताछ का दौर जारी रहा।
सूत्रों के अनुसार टीम ने कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों से संस्थान में बीते कुछ वर्षों में हुई मशीनों और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी ली। इससे संबंधित दस्तावेज और बिल को भी अपने कब्जे में ले लिया। कुछ कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी कब्जे में लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
उधर, प्रर्वतन निदेशालय की छापामारी की खबर से संस्थान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान अस्पताल में संस्थान के दैनिक कार्य पूर्व की तरह जारी रहे। ऐसे में मरीजों और छात्रों को कोई परेशानी नहीं हुई।