फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Patients were crammed in a room in de-addiction centres ANTF team arrived suddenly

Dehradun: नशा मुक्ति केंद्रों में एक कमरे में ठूसे थे मरीज, एएनटीएफ की टीम पहुंची अचानक...दिखा ऐसा हाल

Sun, 18 Feb 2024 09:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 09:06 AM IST
सार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले की एएनटीएफ नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच एक टीम को शहर में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाएं परखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी के तहत एएनटीएफ की टीम ने वसंत विहार और पटेलनगर थाना क्षेत्रों के नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था।
 

विज्ञापन
Dehradun: Patients were crammed in a room in de-addiction centres ANTF team arrived suddenly
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) देहरादून की टीम ने शनिवार को कई नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो नशा मुक्ति केंद्र ऐसे मिले जिनमें एक-एक कमरे में निर्धारित संख्या से ज्यादा मरीज थे। मरीजों का भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया।

विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र के लिए इन दोनों ने रजिस्ट्रेशन के लिए भी आवेदन नहीं किया। इसके बाद इन दोनों केंद्रों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले की एएनटीएफ नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच एक टीम को शहर में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाएं परखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी क्रम में एएनटीएफ की टीम ने शनिवार को वसंत विहार और पटेलनगर थाना क्षेत्रों के नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


इस दौरान कई केंद्र ऐसे थे जहां पर नियमों का पालन हो रहा था। ऐसे में यहां पर टीम ने मरीजों की काउंसिलिंग भी की। इसके बाद टीमें नई सुबह और जीवन संजीवनी नाम के नशा मुक्ति केंद्रों में पहुंची थीं। यहां पर मरीजों को नियमानुसार नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में गर्भवतियों को राहत...अब सड़क तक पहुंचाने के लिए 250 डंडी-कंडी खरीदेगा विभाग

यहां यह भी देखा गया कि जो लोग यहां भर्ती हैं उनका भौतिक सत्यापन किया गया है या नहीं। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाकर वहां पर सत्यापन की स्थिति को परखा गया। इन दोनों केंद्रों में मरीजों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया था। इन केंद्रों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए हैं। नियमानुसार एक कमरे में निर्धारित दूरी पर ही मरीजों को रखना होता है। साफ सफाई का भी ध्यान रखना होता है। लेकिन, कई केंद्रों में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed