फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The students who were agitating after the death

Dehradun News: 21 दिन में मांगें पूरी होने के आश्वासन पर माने छात्र, आंदोलन रोका

Mon, 23 Oct 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The students who were agitating after the death
Iदीवार गिरने से हुई युवती की मौत के बाद से डीएवी कॉलेज में आंदोलन कर रहे थे छात्रI
विज्ञापन




डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई युवती की मौत के बाद से आंदोलन कर रहे छात्रों ने आंदोलन रोक दिया है। महाविद्यालय प्रबंधन के साथ वार्ता में 21 दिन में मांगों पर कार्रवाई पर सहमति बनी। प्रबंध तंत्र के सचिव की ओर से तीन सदस्यीय समिति का गठन कर छात्र संघर्ष समिति की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।




बीती 19 अक्तूबर की देर रात दीवार गिरने से सुष्मिता तोमर की मौत के बाद छात्र प्राचार्य के इस्तीफे समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। रविवार को छात्रों से जांच समिति के सदस्य एके नारंग व प्रो. आरके मेहता ने विस्तार से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, छात्र संघर्ष समिति की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि 21 दिन के भीतर सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष समिति फिर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में गौरव तोमर, सौरभ रावत, आकिब अहमद, सिद्धार्थ, करन नेगी, अनुज, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iयह हैं मांगें
I

I- डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य को निष्कासित कर नए प्राचार्य की नियुक्ति की जाए।
I

I
I

I- महाविद्यालय की सभी कमेटियों को भंग किया जाए।
I

I- प्राचार्य, रख-रखाव के प्रभारी और उनके साथियों पर सुष्मिता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाए।
I

I
I

I- सुष्मिता के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
I

I- कॉलेज प्रशासन में सुष्मिता के भाई को सरकारी नौकरी दी जाए।
I

I
I

I- महाविद्यालय की सभी जर्जर दीवारों और इमारतों को तत्काल सही किया जाए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed