{"_id":"5d3b60018ebc3e6cae4ef50a","slug":"the-streets-of-the-city-the-people-in-the-jam-dehradun-news-drn314282073","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें लबालब, जाम में लोगों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें लबालब, जाम में लोगों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के सेंट थॉमस स्कूल के आगे हुआ जलभराव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शुक्रवार को हुई बरसात से शहर में कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई जगह नाले-नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों, घरों, दुकानों और होटलों में घुस गया। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी बाधित रहा। कई जगह सड़कों पर जाम जैसे हालात भी दिखे। इससे काफी लोग परेशान रहे।
नगर निगम के सफाई निरीक्षकों की टीम देर शाम तक नाले-नालियां की सफाई में जुटी रही। चकराता रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड और राजपुर रोड पर सड़कें पानी से लबालब दिखीं। सेंट थॉमस, सर्वे चौक, लैंसडौन चौक आदि जगहों पर जलभराव के चलते जाम की स्थिति रही। कई जगह सड़कों में हुए गड्ढे नहीं दिखने के कारण दोपहिया सवार गिरते-गिरते बचे। जीएमएस रोड पर वाडिया इंस्टीट्यूट से लेकर बल्लीवाला चौक तक सड़क पर पानी भरा रहा। धर्मपुर में सड़कों दुकानों, मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। वाहनों में भी गंदा पानी भर गया।
इन स्थानों पर हुआ जलभराव
गांधी रोड, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, पटेलनगर, निरंजनपुर मंडी, आईएसबीटी, ईसी रोड, माता मंदिर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, रिंग रोड, क्लेमेंटटाउन, रायपुर, राजपुर, रिस्पना पुल, बलवीर रोड, बंगाली कोठी, मन्नूगंज, कांवली रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन के पास आदि।
विज्ञापन
अजबपुर फ्लाईओवर से टकराई कार
बरसात के कारण अजबपुर फ्लाईओवर के पास कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार टकराने के बाद स्थानीय लोगों ने उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।
आखिर कब जागेगा निगम
नगर निगम प्रशासन ने दावा किया था कि बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई कर दी जाएगी। निगम ने अभियान भी चलाया, लेकिन जब भी बरसात होती है, नाले-नालियां चोक हो जाते हैं, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। शुक्रवार को हुई बरसात में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही।
आपदा कंट्रोल नंबर पर पहुंची एक शिकायत
नगर निगम में बनाए गए आपदा कंट्रोल नंबर पर केवल एक ही शिकायत पहुंची। परेड ग्राउंड स्थित प्राथमिक स्कूल के कमरों पानी भर गया था, जिसका निस्तारण निगम की टीम ने किया।
बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई को लेकर अभियान चलाया गया था, अब भी अभियान चल रहा है। जहां-जहां दिक्कत है, वहां नाला गैंग और सफाई कर्मियों को भेजकर व्यवस्था को सुचारु किया गया है।
- डॉ. आरके सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी